Biggest Flop Movies of Bollywood 2023: जानिए साल के 10 फ्लॉप फ़िल्में

Flop Movies of Bollywood 2023: 2023 की वो फिल्में जिन्हें देख निराश हुए लोग, जितने बड़े बजट पर बनी उतनी ही बड़ी हुई Flop. साल 2023 इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत ही अच्छा गुजरा रहा।

शाहरुख़ खान की दो बड़ी फिल्मों (पठान और जवान) ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स ब्रेक किए। बॉलीवुड और रीजनल की भी कई फ़िल्में अच्छी कमाई करने में कामयाब रहीं। 

हालाँकि, कुछ फ़िल्में ऐसी भी हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है और उन्हें IMDb और रॉटन टोमाटोज़ द्वारा 2023 की सबसे बड़ी फ्लॉप फ़िल्मों का दर्जा दिया गया है।

तो चलिए जानते हैं साल 2023 की कुछ बड़ी फ्लॉप फ़िल्मो (Biggest flop films of the year 2023) के बारे में जिन्हें देख निराश हुए लोग।

Biggest Flop Movies of Bollywood 2023: जानिए साल के 10 फ्लॉप फ़िल्में

1. ‘द लेडीकिलर’ (The Lady Killer)

अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर स्टारर बॉलीवुड फिल्म ‘द लेडीकिलर’ इस साल की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म है। यह IMDb पर सिर्फ 1.5/10 स्टार हासिल करने में कामयाब रही। फिल्म को सही  रिस्पांस भी नहीं मिला और सिनेमाघरों में रिलीज के बाद भी बहुत कम टिकटें बिकीं।

अर्जुन कपूर ने इस साल दो बड़ी फ्लॉप फ़िल्में दी हैं जिनमें से ‘द लेडीकिलर’ फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस पर से भी नीचे का कलेक्शन किया है। वही फ़िल्म के निर्माण में 45cr खर्च किए हैं, पर बजट का आधा भी रिकवर नहीं हुआ है। यह फ़िल्म उनके करियर की आठवीं फ्लॉप फ़िल्म है।

2. ‘टीकू वेड्स शेरू’ (Tiku Weds Sheru)

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनित कौर स्टारर बॉलीवुड फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू’ ओटीटी में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। फिल्म को IMDb पर केवल 3.3/10 स्टार रेटिंग दी गई थी। मेइन कैरेक्टर के सराहनीय अभिनय के बावजूद, कहानी कमजोर लगती है, जिसके कारण फिल्म को देखना मुश्किल हो गया था।

टीकू वेड्स शेरू फ़िल्म पॉपुलर ओटीटी प्लेटफार्म Amazon Prime पर रिलीज हुआ था। यह फ़िल्म इस साल 23 June 2023 को रिलीज हुई थी। इस फ़िल्म का अभी तक 11.1 million ओटीटी यूजर्स ने देख लिया है।

3. आदिपुरुष (Adipurush)

दर्शकों के बीच काफी पब्लिसिटी करने के बावजूद, कृति सेनन और प्रभास अभिनीत फिल्म ‘आदिपुरुष’; रिलीज के बाद बहुत बुरा प्रदर्शन किया। IMDb पर केवल 3.5/10 स्टार की रेटिंग के साथ, यह फिल्म हिंदू महाकाव्य रामायण से प्रेरित है। डायलॉग बहुत ही बुरे लिखे गए और एक्टिंग को भी भारी आलोचना का सामना करना पड़ा।

फैन्स इस फ़िल्म के लिए काफी दिन से प्रतीक्षा कर रहे थे। क्योंकि प्रभास इस फ़िल्म से अपना कमबैक करने वाले। 500 करोड़ बजट में बनी इस फ़िल्म ने सिर्फ 350 करोड़ कलेक्शन किया। क्योंकि फ़िल्म के डायलॉग बुरी तरह से लिखे गए थे और वीएफएक्स भी खराब तरीके से किया गया था।

ये भी पढ़िए: रणबीर कपूर और साई पल्लवी दिखेंगे के Ramayana फिल्म में, जानिए फिल्म से जुडी कुछ इंटरेस्टिंग बाते

4. ‘सेल्फी’ (Selfiee)

अक्षय कुमार, इमरान हाशमी और डायना पेंटी, स्टारर ‘सेल्फी’ 2023 में बॉलीवुड की सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली फिल्मों में से एक है। फिल्म IMDb पर केवल 5.7/10 स्टार और रॉटेन टोमाटोज़ पर 18% रेटिंग हासिल करने में सफल रही। यह 2019 की मलयालम फिल्म ‘ड्राइविंग लाइसेंस’ का रीमेक है।

अक्षय कुमार की इस फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 23.63 करोड़ का कलेक्शन किया पर फ़िल्म का बजट था 100 करोड़ जैसे कि फ़िल्म को हिट होने के लिए 100 करोड़ आंकड़ा पार करना था। पर ये फ़िल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने में नाकाम रही।अक्षय कुमार के इस फ़िल्म को क्रिटिक्स से मिक्स्ड रिव्युस मिले थे।

5. ‘शहजादा’

कार्तिक आर्यन और कृति सेनन स्टारर एक और फिल्म ‘शहजादा’ यह 2023 की शीर्ष 5 सबसे खराब रेटिंग वाली बॉलीवुड फिल्मों में से एक है। फिल्म को IMDb पर केवल 4.5/10 स्टार मिले हैं। यह फिल्म अल्लू अर्जुन की तेलुगु फिल्म ‘अला वैकुंठपूर्मुलु’ का बॉलीवुड रीमेक है।

कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की शहजादा फ़िल्म ने 47.43 करोड़ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। फ़िल्म का बजट था लगभग 85 करोड़ था पर फ़िल्म न केवल अपना बजट का आधा ही कमाई की। फ़िल्म के गाने और ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आया था परन्तु फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिटी।

6. ‘गणपत’ (Ganapath)

टाइगर श्रॉफ, अमिताभ बच्चन और कृति सैनन की ‘गणपत’ बॉक्स ऑफिस पर साल की डिजास्टर फिल्मों की लिस्ट है, जो लोगों को सिनेमाघरों तक लाने में असफल रही थी।

200 करोड़ में बनी टाइगर श्रॉफ की गणपत फ़िल्म ने केवल 12.85 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। फ़िल्म ने अपने पहले दिन 2.25 करोड़ कम का कलेक्शन किया जिससे फ़िल्म को बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर का टैग मिला। यह फ़िल्म टाइगर श्रॉफ की करियर की पाँचवी फ्लॉप फ़िल्म है।

7. तेजस (Tejas)

कंगना रनौत के लिए यह साल बहुत ही बुरा नहीं रहा क्योंकि उनकी बहुत सी फ़िल्में फ्लॉप हो गई, जिनमें तेजस भी बॉक्स ऑफिस पर मुंह के बल गिरी थी। तेजस भी इस साल की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में कई लिस्ट में शामिल हैं।

8. किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan)

सलमान खान और साउथ के स्टार दग्गुबती वेंकटेश की ‘किसी का भाई किसी की जान’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक दर्शकों  का अप्रोच करने में कामयाब नहीं रही। एक्शन और रोमांस से भरपूर ये मोस्ट अवेटेड फिल्म अपने बजट से कुछ ही ज्यादा कलेक्शन बटोर पाई।

9. कुत्ते (Kuttey)

अर्जुन कपूर, तब्बू, नसीरुद्दीन शाह, कोनकना सेन शर्मा जैसे बड़े बड़े एक्टर्स भी इस! ! फिल्म के लिए दर्शकों को थिएटर तक लाने में नाकाम रहे और यह भी इस साल की फ्लॉप फिल्म बन गई।

10. ‘चंद्रमुखी 2’ और भोला

तेजस के अलावा कंगना रनौत की फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ भी इस साल की सुपर फ्लॉप फ्लॉप फिल्मों में शुमार है। अजय देवगन और तब्बू की फिल्म ‘भोला’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन उसके बजट से भी कम रहा और बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी।

इस बात से अंदाजा होता है कि एकतरफ जहां बॉलीवुड ने कुछ बेहतरीन रिकॉर्ड ब्रेक फिल्में दीं, वहीं कुछ फ्लॉप फिल्में भी इस साल रिलीज हुई । भले ही कुछ बेहतरीन एक्टर्स इन फिल्मों का हिस्सा रहे हों, लेकिन फिल्म ओडियंस को  थियेटर तक लाने में सफल नहीं हुई।

यह साल कुछ बॉलीवुड स्टार के लिए अच्छा साल रहा जैसे की किंग खान शाहरुख खान के लिए। इस साल इन की दो फ़िल्में रिलीज हुईं दोनों फिल्मों ने 500 करोड़ आंकड़ा का पार कर लिया।

इतना ही नहीं उनकी आगामी फ़िल्म Dunki भी 500 करोड़ का आंकड़ा पार करने का क्षमता रखती है। वैसे ही सनी देओल अपनी फ़िल्म Gadar 2 से इस साल 500 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे अभिनेता रहे।

Social Share

Leave a Comment